फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों का घेराव, कार के टायरों की हवा निकाली

Wed, 07 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
अफसरों की कार का घेराव करते दुकानदार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को उस वक्त पुल चमेली मार्केट चौक पर हंगामा हो गया, जब पंचकूला से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला (एमसीए) की संयुक्त टीम पॉलिथीन के चालान करने बाजार पहुंची। टीम ने बाजारों में करीबन बारह दुकानों के पॉलिथीन जब्त कर उनके हजारों रुपये के चालान काट दिए थे।
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही ये टीम पुल चमेली चौक पर एक स्वीट्स शॉप का चालान करने लगी, तभी वहां दुकानदारों ने टीम का ही घेराव कर लिया। दुकानदारों का आरोप था कि एमसीए की टीम चालान करने में पूरी तरह से भेदभाव बरतती है। जबकि दुकानदारों ने एमसीए के कर्मचारियों पर पिक एंड चूज की नीति से कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

उधर, इसी आरोप-प्रत्यारोप में अफसरों, कर्मचारियों और दुकानदारों की तीखी बहस शुरू हो गई। उधर, प्रदूषण विभाग से आए अफसर अपनी कार में ही बैठे रहे, जिसका दुकानदारों ने घेराव कर लिया। शोरगुल करते हुए भड़के दुकानदार अपना विरोध जता रहे थे, लेकिन जब अफसर गाड़ी से नीचे नहीं उतरे तो कुछ लोगों ने गुस्से में आकर गाड़ी के दो टायरों की हवा ही निकाल दी। जबकि कुछ दुकानदारों ने सड़क किनारे पर पड़ी ईंटे कार के टायरों के आगे फेंक दी। इस हंगामे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और भड़के दुकानदारों को शांत कर दोनों पक्षों को अपने साथ कैंट थाने में ले गई।
विज्ञापन


दुकानदार को थमाया 25 हजार का चालान
थाने में दोनों पक्षों की बातचीत सुनी गई। उधर, बिना हवा की कार को भी जैसे-तैसे थाने तक लाया गया। पुलिस ने मध्यस्थता कर दोनों पक्षों को जैसे-तैसे शांत करवाया। लेकिन एमसीए की टीम ने संबंधित दुकानदार के पॉलिथीन जब्त कर उसे 25 हजार रुपये का चालान थमा दिया। उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांत करवा दिया। अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी। 
 
वर्जन
पॉलिथीन का चालान करने का अभियान अब लगातार जारी रहेगा। दुकानदार सख्ती से पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद कर दें। जो घटना पुल चमेली चौक पर हुई, वो बहुत दुखद थी। दुकानदारों को ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए, ये सरकारी काम में बाधा थी। भविष्य में एमसीए दुकानदारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेगा। लोगों से भी अपील है कि वे पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें।
-गगनदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, एमसीए
---
वर्जन
अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। दुकानदारों का कहना है कि टीम उस वक्त दुकानों पर चालान करती है, जब दुकान मालिक नहीं होते। लेकिन एमसीए की टीम का कहना है कि वे मालिकों की मौजूदगी में ही चालान करते है। यदि पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत आती है तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी।
-सुरेश कौशिक, एसीपी, अंबाला कैंट-
---------

सिटी में कब्रिस्तान की चारदीवार को लेकर हंगामा
- भड़के इलाकावासियों ने रूकवाया काम, रास्ता लेकर ही दम लिया
अंबाला सिटी। सिटी रविदास बस्ती के पास कब्रिस्तान की चारदीवारी के निर्माण को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस निर्माण से शालीमार कॉलोनी को जाने वाला रास्ता बंद हो जाएगा।
सूचना पाकर वक्फ बोर्ड के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। आक्रोश से भरे लोगों ने वक्फ बोर्ड द्वारा चारदीवारी बनाने आए श्रमिकों को काम करने से रोक दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां सालों से रास्ता बना हुआ है जो कि शालीमार कॉलोनी जाता है और प्रतिदिन यहां से बच्चों, बुजुर्गों व अन्य लोगों की आवाजाही बनी रहती है। दीवार बनने से यह रास्ता बंद हो जाएगा। इससे लोगों को दूर तक घूम कर जाना पड़ेगा। लोगों की मांग थी कि इस कब्रिस्तान की जगह से उन्हें रास्ता दिया जाए ताकि आवाजाही बनी रहे।
हंगामे की सूचना मिलते ही पार्षद कृष्ण आनंद एवं वार्ड नंबर चार की पार्षद के पति अरुण कपूर तुरंत मौके पर पहुंच गए और स्थित का जायजा लिया और लोगों की समस्या सुनी। मौके पर पहुंचे वक्फ बोर्ड के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। अधिकारियों ने कहा कि यह स्थान वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। यहां जो निर्माण हो रहा है वह नियमों के तहत किया जा रहा है। इस स्थान पर कोई रास्ता नहीं है जो सुविधा के लिए दे दिया जाए।

आखिरकार पुलिस के दखल के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि यहां जो कार्य हो रहा है वह उपायुक्त की जानकारी में हो रहा है। हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए वक्फ बोर्ड के ईओ, तहसीलदार, वार्ड एमसी एवं कॉलोनी के मौअजिज लोगों के बीच काफी देर विचार विमर्श हुआ। आखिरकार वक्फ बोर्ड पच्चीस फुट का रास्ता देकर लोगों को शांत करवाया।
---

फोटो:26
कॉलेज के बाहर बसें न रूकने पर विद्यार्थियों का हंगामा

अंबाला कैंट। मंगलवार को अंबाला जगाधरी हाईवे स्थित एसडी कॉलेज के बाहर बसें न रूकने पर विद्यार्थियों ने हंगामा कर सड़क पर रोडवेज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना है कि उनके पास बकायदा बस पास होते हुए भी प्राइवेट बस चालक उन्हें नहीं बिठाते। प्राइवेट बस चालक उनसे रुपयों की मांग करते हैं और प्रशासन के बस पास को नकार देते हैं।
विद्यार्थियों का आरोप है कि रोडवेज कर्मचारी कॉलेज के बाहर बसों को नहीं रोकते या तो वह सिविल अस्पताल चौक के पास या फिर महेश नगर चौक पर बसों को रोकते हैं। जिसके कारण छात्रों का पैदल ही कॉलेज तक आना पड़ता है। इससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है। एसडी कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र सिंह का कहना है कि रोडवेज से कई बार इस संबंध में कहा गया है कि बसों का कॉलेज के बाहर ठहराव किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें