फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी ने भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सैंपल भरने की कार्रवाई की गई। अधिकारी ने कैंट में आठ और सिटी में दो स्थानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। सैंपल भरने के बाद उन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव ने बताया कि नवरात्रों में लोग कूट्टू, सिंघाड़े के आटे और साबूत दाने का सेवन करते हैं। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो, इसके चलते मंगलवार को सख्त अभियान चलाया गया। टीम ने दुर्गा नगर, नसरीपुर, बलाना व कैंट में अनाजमंडी, रामबाग रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. राजीव ने बताया कि इस दौरान अंबाला कैंट की अनाजमंडी में स्थित श्री जी ट्रेडिंग कंपनी में से मीठा पेठा, खुशी राम नरेश कुमार दुकान में से स्वांक के चावल, राम नारायण राकेश कुमार दुकान में से साबूत दाना पापड़, कंसल डिपार्टमेंटल स्टोर में से चिलाई पट्टी, गुप्ता शुगर डीलर दुकान में से कुट्टू का आटा, ग्रीन पार्क में स्थित वेद स्टोर में से सिंघाड़े का आटा, रामबाग रोड पर स्थित भगत जी पेठा एंड स्वीट भंडार में से पेठा और कालड़ा गौरव डेली नीड्स स्टोर में से साबूत दाना व अंबाला सिटी के बलाना में स्थित प्रीत किराना स्टोर में से स्वांक के चावल और नसीरपुर में स्थित चिराग डेयरी में से गाय का दूध का सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें