अंबाला। लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे और अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। अलसुबह से ही व्रती अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा की।
इस दौरान रेलवे कॉलोनी, टांगरी बांध और चंदपुरा सहित तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी के बीच खड़े होकर उगते हुए सूर्य को दूध और जल का अर्घ्य दिया। इस दौरान घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
पर्व के इस अंतिम चरण में विभिन्न संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारों का भी आयोजन किया गया।
विवेक पांडे ने बताया कि छावनी की रेलवे कॉलोनी स्थित नाचघर में पूर्वांचल रेल कर्मचारियों क्लब अंबाला की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां सुबह चार बजे से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी व्रती महिलाओं और पुरुषों ने एक साथ पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
अंबाला छावनी के रेलवे कालोनी घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।