फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का नौंवां मरीज सामने आया, घर पर स्वास्थ्य विभाग दे रहा इलाज

Fri, 18 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू स्वास्थ्य विभाग का पीछा नहीं छोड़ रहा है। जिले में डेंगू का नौंवा मरीज सामने आया है, जिसका उपचार उनके घर पर ही किया जा रहा है। उधर, सिविल अस्पताल सिटी में दाखिल डेंगू मरीज कप्तान की हालत में थोड़ा सुधार बताया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सिविल अस्पताल सिटी में डेंगू मरीज की जांच व इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला में डेंगू से अब तक जहां दो की मौत हो चुकी है, वहीं नौ मरीजों को डेंगू पाया गया है। इन में से सात मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि दो मरीजों का इलाज चल रहा है। सिविल अस्पताल में दाखिल गांव जटवाड़ के कप्तान का चेकअप वीरवार को डॉक्टरों ने किया। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत में अब सुधार है।उधर, प्रेम नगर की रहने वाली महिला सुकृति रानी को भी बुखार हुआ। बताया जाता है कि यह महिला लुधियाना में रहती है और वहीं पर इसे बुखार हुआ, जबकि यह अंबाला में अपने मायके आई हुई है। महिला का डेंगू टेस्ट कराया गया, जो पाजीटिव निकला। महिला का डेंगू टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला का इलाज उनके घर पर ही किया जा रहा है, जबकि विभाग मरीज की स्थिति पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन

विभाग ने शुरू की फोगिंग  जिला में डेंगू के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने अंबाला छावनी में वीरवार से से फोगिंग आरंभ कर दी है। अंबाला सदर क्षेत्र मे फोगिंग का यह दूसरा चरण है, जबकि अंबाला शहर में पहले चरण की फोगिंग पहले से ही जारी है। इसके तहत सिविल अस्पताल, शास्त्री कालोनी, बंधुनगर, जुलाहा कालोनी और इंडियन ऑयल कारपोरेशन क्षेत्रों में फोगिंग करवाई गई है। इसी तरह 18 सितंबर को बीडी फ्लोर मिल के पिछली ओर, गुरुद्वारा जैलदार, हरिनगर, राणा पार्क, सावन विहार व आसपास के क्षेत्रों, 19 सितंबर को बीडी फ्लोर मिल के आसपास, पालन विहार डी, पालन विहार बी, गांधी नगर, कर्ण पूरी व आसपास के क्षेत्रों, 21 सितंबर को अमर नगर, डीसेंट कालोनी, बैंक कालोनी व आसपास के इलाकों, 22 सितंबर को सत्संग विहार, शांति नगर व आसपास के क्षेत्रों, 23 सितंबर को पटेल नगर, निशांत बाग, शालीमार बाग व आसपास के क्षेत्रों, 24 सितंबर को शालीमार बाग, लक्ष्मीनगर, कुंज विहार, प्रगति विहार, लक्की नगर, न्यू लक्की नगर, गीतिका विहार व आसपास के क्षेत्रों, 25 सितंबर को अशोक नगर, शांति नगर, टांगरी नदी बांध के अंदर के क्षेत्रों, न्यू शिवपुरी, डेहा कालोनी, न्यू टैगोर गार्डन, न्यू इंद्रपुरी व आसपास के क्षेत्रों, 26 सितंबर को टांगरी नदी, प्रीतनगर, विश्वकर्मा कालोनी, विश्वकर्मा नगर, न्यू प्रीतनगर, 28 सितंबर को टांगरी नदी बांध के अंदर का क्षेत्र, परशुराम धाम मंदिर, न्यू प्रीतनगर, न्यू लक्की नगर, अमन नगर, किन्नर कालोनी, अजीतनगर, लक्ष्मीपुरा, 29 सितंबर को चंद्रपुरी के बाईं ओर व आस पास के क्षेत्रों तथा 30 सितंबर को चंद्रपुरी के दाईं ओर व आसपास के क्षेत्रों मे फोगिंग की जायेगी।  प्रेम नगर की रहने वाली महिला सुकृति रानी का डेंगू टैस्ट पाजीटिव पाया गया है। महिला का इलाज उसके घर पर ही किया जा रहा है, जबकि अस्पताल में दाखिल डेंगू मरीज कप्तान की हालत में सुधार है। सिविल अस्पताल सिटी में डेंगू मरीजों के लिए इलाज व टेस्ट की पूरी सुविधा है। लोग भी थोड़ी सावधानी बरतें, जबकि विभाग फोगिंग का शेड्यूल बना चुका है।- डॉक्टर विनोद गुप्ता, सिविल सर्जन अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें