गुरुग्राम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अंबाला नगर परिषद सदर की टीम को सम्मानित करते हुए। न
- फोटो : संवाद
अंबाला। शौच मुक्त अभियान को सही मायनों में सिरे चढ़ाने के लिए और कचरे से वेस्ट टू वंडर तैयार करने के लिए नप टीम को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन दिवस के मौके पर यह सम्मान बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदान किया।
सम्मान प्राप्त करने के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रविंदर कुहाड़, एमई हरीश शर्मा, सीएसआई विनोद बैनीवाल, स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक रितु और कर्मचारी रमन मौजूद रहे। इस सम्मान के तहत टीम को संयुक्त तौर पर 51 हजार रुपये का पुरस्कार, एक शील्ड और सभी को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इस सम्मान को अब सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक में भी इंद्राज किया जाएगा।
पास पर शौच की सुविधा
राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत उन विभागों को शामिल किया गया, जिन्होंने कोई विशेष उपलब्धि हासिल की हो। इसमें नगर परिषद अंबाला सदर का नाम भी शामिल किया गया। यह सम्मान स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिला। इस मिशन के तहत नगर परिषद ने सरकार की योजना को धरातल पर उतारा और जरूरतमंदों की मदद की। इसके तहत स्लम बस्तियों व अन्य क्षेत्र जोकि शौच आदि की सुविधा का फायदा नहीं उठा पा रहे थे। वहां पर उन्हें शौच के लिए नप ने सुविधा प्रदान की। इसके लिए उनसे शुल्क के आधार पर पांच रुपये लिए जाते थे जोकि कुछ लोग देने में असक्षम थे। इस परेशानी के समाधान को लेकर पास की सुविधा शुरु की गई ताकि मासिक पास पर लोग शौच की सुविधा का इस्तेमाल कर सकें और इस योजना के काफी उत्कृष्ट परिणाम सामने आए।
कचरे से बनाया सुंदर पार्क
नगर परिषद को वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार करने के लिए भी यह सम्मान दिया गया। यह सुंदर व आकर्षक स्थान अंबाला छावनी के इंदिरा पार्क में बनाया गया है। इसे वेस्ट टू वंडर पार्क का नाम दिया है। यहां प्लास्टिक और रबड़ के कचरे से सुंदर आकृतियां बनाई हैं और इसमें रंग-बिरंगे फूलों के पौधे रोपित किए गए हैं। वहीं बच्चों के लिए भी यहां बैठने का स्थान बनाया गया है।
आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद