फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब बच्चों के आईसीयू में नहीं होगा इंफेक्शन का खतरा

विज्ञापन
अंबाला छावनी की दूसरी मंजिल पर बच्चों के बनने वाले आईसीयू वार्ड में चल रहा सेंट्रल एसी से अलग क
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल के आईपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर बनने वाले बच्चों के आईसीयू का काम गति पकड़ रहा है। इस दो कमरों के आईसीयू वार्ड के सेंट्रल एसी को अलग किया जा रहा है, जिससे बच्चों का इंफेक्शन का खतरा न हो।
विज्ञापन

जरूरत के अनुसार तापमान को भी नियंत्रित किया जा सके। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंड की ओर से वार्ड में काम शुरू कर दिया है। हजारों रुपये की लागत से खरीदे उपकरण लगाए जा रहे हैं। बता दें कि आईपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर जिस जगह पर बच्चों का आईसीयू बनाने की तैयारी चल रही है वो पुरुष वार्ड है लेकिन उसके ही दो कमरों में इसे बनाने का काम चल रहा है। ऐसे में दो अन्य कमरों में पुरुष वार्ड ही रहेगा। इसलिए इस आईसीयू को अलग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है।
अभी पीडब्ल्यूडी की तरफ से काम पूरा होगा और उसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग को हेंडओवर किया जाएगा। इस आईसीयू में 10 साल के बच्चे को उपचार किया जाएगा।

इस समय अस्पताल में चल रहा है निक्कू वार्ड, बड़े बच्चे गंभीर हालत में होते हैं रेफर

नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के ठीक साथ निक्कू वार्ड चल रहा है। इसमें नवजात शिशुओं का ही इलाज किया जाता है। बच्चों व किशोरों के लिए अलग से वार्ड नहीं था। वहीं, सामान्य ओपीडी में ही बच्चों की जांच की जाती है। मौसम में बदलाव होने के बाद यहां पर बीमार बच्चों की संख्या बढ़ती है। ऐसी स्थिति में बच्चे गंभीर रूप से बीमार होने पर रेफर कर दिए जाते थे। अस्पताल में आईसीयू बनने के लिए बड़े बच्चों को भी अस्पताल में उपचार मिल जाएगा और रेफर करने से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

बच्चों के आईसीयू बनाने का काम चल रहा है। दो कमरों के आईसीयू को अस्पताल के सेंट्रल एसी से अलग किया जा रहा है। अभी यह आईसीयू स्वास्थ्य विभाग के हेंडओवर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. सुरेश कंसल, बाल रोग विशेषज्ञ और एसएमओ, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें