फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कोहरा लुढ़का दिन का तापमान, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह पांच बजे घना कोहरा छा गया। जैसे-जैसे दिन निकलता गया, कोहरा घना होता चला गया। सुबह करीब 11 बजे तक घना कोहरा छाने से मौसम में ठंडक रही। सुबह सड़कों पर वाहन घना कोहरा छाने से रेंगते रहे। कोहरा छाने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटों में 4.1 डिग्री गिरा।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर तक कुछ जगहों पर हल्के बादल छाने की संभावना है। वहीं 28 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के आसार हैं। दो जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे बादल छा सकते हैं। वहीं, सोमवार को दिन में कोहरा छाने से धूप कम खिली। शाम होते ही घना कोहरा फिर छा गया। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

आगे ऐसा रह सकता है मौसम

26 दिसंबर को सुबह कोहरा छाने व मौसम साफ रहने की संभावना। दिन का अधिकतम 24 तापमान डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

27 दिसंबर को सुबह कोहरा छाने व मौसम साफ रहने की संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

28 दिसंबर को सुबह कोहरा छाने व मौसम साफ रहने की संभावना। दिन का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

29 दिसंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें