फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब राजकीय स्कूलों में बुजुर्ग भी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग अब बुजुर्गों की भी राजकीय स्कूलों में परीक्षा लेगा। यह परीक्षा आने वाली 22 सितंबर को करवाई जाएगी। परीक्षा का आयोजन उल्लास कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार की देखरेख में यह कार्यक्रम चल रहा है। वहीं, बुधवार को उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंबाला जिले के खंड शहजादपुर और नारायणगढ़ में सभी सीआरसी मुखिया, एबीआरसी और उल्लास खंड नोडल अधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय शहजादपुर व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणगढ़ में किया गया। इसमें उल्लास जिला कॉर्डिनेटर कृष्ण पूनिया ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
10 हजार 330 लोगों को किया सर्वे
उल्लास जिला कोऑर्डिनेटर कृष्ण पूनिया ने बताया कि उल्लास कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी के लिए शिक्षा लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। यह नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (एनआईएलपी) 2026-27 तक चलेगा। अंबाला जिले में अभी तक 15 वर्ष से अधिक आयु के करीब 10 हजार 330 निरक्षर लोगों को सर्वे के माध्यम से चिन्हित किया जा चुका है। यह सर्वे 1335 सर्वेयर ने पूरा किया, जोकि स्कूल अध्यापक हैं और सर्वे में मिले लोगों को पढ़ाने के लिए करीब 4500 वालंटियर अध्यापक बनाए गए हैं। जो उनके घर के सदस्य या पड़ोस के ही शिक्षित व्यक्ति हैं। इन निरक्षर लोगों की पढ़ाई सरकारी स्कूलों में स्थापित सामाजिक चेतना केंद्रों व घर पर वॉलंटियर टीचर्स की ओर से शुरू की जा चुकी है। आगामी 22 सितंबर को उनकी परीक्षा उसी गांव के स्कूल में होगी। इसमें विद्यालय के मुख्याध्यापक सुपरिटेंडेंट होंगे। वह सभी तरह की व्यवस्था करेंगे और उसी विद्यालय के अध्यापक सुपरवाइजर होंगे। जिला व खंड स्तरीय अधिकारी निरीक्षक की भूमिका में रहेंगे। उसी दिन पेपर चेक कर परिणाम तैयार करेंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण लोगों को नेशनल ओपन स्कूल की ओर से प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद इन लोगों को अगले चरण की भी परीक्षा होगी। इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा निरक्षर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी उल्लास टीम की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रार्थना सभा में छात्रों को उल्लास शपथ दिलाना, उल्लास रैली निकलना, सभी क्षेत्रों में मुनादी करवाना जैसी गतिविधियां निरंतर चलाई जा रही हैं। बुधवार को हुई बैठक में बीईओ शहजादपुर ज्योति सभरवाल, बीईओ नारायणगढ़ सुदेश बिंदल अपने खंड के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इंस्पायर अवार्ड, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश व एनएमएमएसएस के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें