फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुपर-100 लेवल वन परीक्षा आज, 8 केंद्रों पर 2042 विद्यार्थी होंगे शामिल

Wed, 11 Feb 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुपर-100 कार्यक्रम के तहत लेवल वन परीक्षा बुधवार को होगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अंबाला छावनी में दो, नारायणगढ़ में दो और बाकी खंड में एक-एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थियों को सुबह 11:30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। यह परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। वहीं, परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा वाले दिन संबंधित केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा, हालांकि शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहेगा।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि यह परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा की देखरेख में करवाई जाएगी। परीक्षा में जिलेभर में 2042 से ज्यादा विद्यार्थी बैठेंगे।

बॉक्स
इन केंद्र पर इतने बच्चे देंगे परीक्षा
अंबाला खंड वन में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन में 389, अंबाला खंड टू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट में 196, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीसी बाजार में 196, बराड़ा खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा में 360, नारायणगढ़ खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़ में 200, पीएम श्री राजकीय स्कूल नारायणगढ़ में 133, साहा खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नहौनी में 317, शहजादपुर खंड के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर में 246 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
प्रवेश पत्र और जरूरी दस्तावेज

परीक्षा में विद्यार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड), आधार कार्ड की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, स्कूल आईडी और नीले व काले बॉल पेन लाने होंगे। सभी परीक्षार्थियों को स्कूल यूनिफार्म में आना अनिवार्य है। यदि एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं है तो स्कूल प्रमुख उसे सत्यापित कर छात्र की फोटो लगवाएंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा, यदि किसी छात्र का नाम अटेंडेंस शीट में नहीं है, तो उसे विशेष निगरानी में अतिरिक्त कमरे में बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें