फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म टिकट के लिए अब 10 रुपये की जगह देने होंगे 30 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। यात्रियों के साथ स्टेशन पर आने वाले परिजनों को अब 10 रुपये की जगह 30 रुपये में प्लेटफार्म टिकट मिलेगा। बिना प्लेटफार्म टिकट के परिजन स्टेशन पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। अगर जांच में कोई ऐसा व्यक्ति बिना टिकट पाया गया तो उसके खिलाफ रेलवे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलेगा। रेलवे स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्टेशन निदेशक बीएस गिल ने बताया कि ट्रेनों में अभी सिर्फ कंफर्म यानी आरक्षित टिकट यात्रियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए स्टेशनों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, वहीं प्लेटफार्म पर बिना मास्क आने वाले यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब यात्रियों के साथ आने वाले परिजनों को राहत दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म पर आने के लिए ऐसे परिजन अब प्लेटफार्म टिकट ले सकते हैं। सुविधा तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए अप्रैल में प्लेटफार्म टिकट की सुविधा बंद कर दी गई थी। स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए ही रेलवे के निर्देशानुसार प्लेटफार्म टिकट रेट में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर शुरू हुई सुविधा
मंडल के ए और ए-1 श्रेणी रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये में मिलेगा, वहीं अन्य स्टेशनों पर रेट 10 रुपये प्रति टिकट होगा। ए श्रेणी के स्टेशन में अंबाला छावनी और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन शामिल हैं, वहीं ए-1 श्रेणी के तहत बठिंडा, कालका, पटियाला, राजपुरा, सरहिंद, यमुनानगर-जगाधरी और सहारनपुर रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
पहले दिन कटे 100 प्लेटफार्म टिकट
यूटीएस काउंटर से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक लगभग 100 प्लेटफॉर्म टिकट काटे गए। स्टेशन गेट पर ही वाणिज्य विभाग के कर्मचारी टिकट देखने के बाद ही यात्रियों व उनके परिजनों को प्रवेश दे रहे थे।
कोविड-19 की समीक्षा के बाद प्लेटफार्म टिकट के आदेश जारी किए गए हैं। स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट खरीदना अनिवार्य होगा। नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। - हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें