फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब विदेशी हरियाणा से हो सकेंगे कृषि स्नातक

विज्ञापन
विज्ञापन
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अब विदेशी विद्यार्थी हरियाणा में आकर खेती की पढ़ाई कर सकेंगे। इसकी तैयारी हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) ने कर ली है। एचएयू अब विदेशी विद्यार्थियों के लिए स्नातक के कोर्स शुरू करेगा।
इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ये तैयारियां इतनी तेज हैं कि अगले सत्र से भी इसका शुभारंभ हाे जाएगा। अभी विश्वविद्यालय को कुछ कागजी प्रक्रियाओं से गुजरना है। इस पर मंथन चल रहा है। यदि ऐसा हुआ तो कई देशों के विद्यार्थी हरियाणा की धरती और यहां के वैज्ञानिकों के काम को जान सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अब तक एचएयू अपने यहां पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में विदेशी विद्यार्थियों को पढ़ाई का मौका देती रही है। यह पहली बार होगा जब स्नातक की पढ़ाई विभिन्न पाठ्यक्रमों में हाे पाएगी। दरअसल, सोमवार को अंबाला शहर के कृषि विज्ञान केंद्र में महिलाओं की गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कुलपति प्रो बीआर कांबोज बतौर मुख्य अतिथि थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय स्नातक पाठ्यक्रमों में भी विदेशी छात्र-छात्राओं के दाखिले करने की तैयारी कर रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सत्र से उन्हें भी यहां पर पढ़ने का मौका मिलेगा।

अभी 10 देशों के विद्यार्थी ले रहे शिक्षा

कुलपति डॉ. कांबोज ने बताया कि मौजूदा समय में एचएयू अपने प्रदेश के विद्यार्थियों के साथ विदेशी विद्यार्थियों को भी शिक्षा प्राप्त करने का अच्छा माहौल दे रहा है। 10 देशों के सैकड़ों विद्यार्थी विश्वविद्यालय के हिसार कैंपस में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही विकासशील देशों के अधिकारी भी कृषि से जुड़ी जानकारियों के लिए एचएचू में कार्यशालाओं में भाग लेते रहते हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक में विदेशी बच्चों के दाखिले से स्थानीय विद्यार्थियों को भी काफी सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन


इस साल 142 विद्यार्थियों को विदेश भेजा

कुलपति ने बताया कि कुछ समय पहले अपने यहां के विद्यार्थियों को विदेश एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत पढ़ने के लिए विश्वविद्यालय से भेजा था। इसका काफी अच्छा प्रतिफल मिल रहा है। इस साल 142 विद्यार्थियों को अलग-अलग देशों में पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय ने भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें