फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आधुनिक उपकरणों से लैस हुई डेंटल ओपीडी

Sun, 22 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
ओपीडी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सिविल अस्पताल की नई ओपीडी में मौजूदा डेंटल ओपीडी पूरी तरह से आधुनिक उपकरणों से लैस हो गई है। इस ओपीडी को खासतौर पर प्राइवेट अस्पताल की अपेक्षा तैयार किया गया। जिसमें मरीजों को ओपीडी में मौजूदा आधुनिक उपकरणों से उपचार दिया जाएगा। जबकि संबंधित विभाग की ओर से ओपीडी में अन्य सुविधाओं के लिए काम चल रहा है। अब इसके लिए अंबाला के मरीजों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 व पीजीआई के धक्कों और प्राइवेट डाक्टरों के महंगा इलाज नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन


उधर, अस्पताल की डेंटल ओपीडी में आधुनिक डेंटल चेयर के अलावा उपचार में इस्तेमाल होने वाले कई आधुनिक उपकरण शामिल हैं। जोकि पूरी तरह से एडवांस है और उसके माध्यम से मरीजों को जल्द और बेहतर उपचार दिया जाएगा। इन उपकरणों में लाइट क्यूअर यूनिट (दांतों की फिलिंग), स्केलर (दांतों की सफाई के लिए), ऑटो क्लेव (उपकरण साफ करने की मशीन) व औजार भी सबसे बढ़िया क्वालिटी के मंगवाएं गए हैं। जिसे देखकर हैरानी होगी कि सिविल अस्पताल में भी प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर उपकरण मौजूद हैं।

इसी को लेकर शनिवार अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे डायरेक्टर जरनल हेल्थ डॉ. प्रवीन सेठी का कहना था कि डेंटल ओपीडी में जो भी उपकरण मंगवाए गए हैं वो पूरी तरह से आधुनिक है और डेंटल ओपीडी को और भी बेहतर बनाने का काम चल रहा है। फिलहाल ओपीडी के एरिया को बढ़ाने पर विचार विमर्श किया जा रहा है। ताकि भविष्य में मरीजों को ओपीडी में पूरी सहूलियत दी जा सके। इस दौरान उन्होंने डेंटल ओपीडी में मौजूदा उपकरणों की जांच की और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने संबंधित डाक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरी तरह से साफ सफाई रखे और बाहर जागरूकता बैनर भी चस्पा करें। 
विज्ञापन



डीजी हेल्थ ने नई ओपीडी का भी लिया जायजा 
निरीक्षण के दौरान डायरेक्टर जनरल हेल्थ डॉ. प्रवीण सेठी ने काफी समय तक नई ओपीडी का मुआयना किया और ओपीडी में मिलने वाली अव्यवस्थाओं को भी दूर करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण में कार्यकारी एसएमओ डॉ. पूजा, डॉ. बाली, डॉ. विनय गोयल व डिप्टी सिविल सर्जन बिमला आनंद भी मौजूद रहीं। वे आयुष विभाग की ओपीडी में पहुंचे। जहां आयुष विभाग के स्टाफ ने उपचार के लिए जगह की कमी होने की बात कही गई। उसके उपरांत वह सभी ओपीडी में पहुंचे और वहां पर मौजूदा अव्यवस्थाओं व बदलाव को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा। इस बीच वह बाथरूम से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर में गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह सभी अव्यवस्थाओं को दूर करें। 


मरीजों से पूछा ओपीडी में कोई परेशानी तो नहीं
सभी ओपीडी के निरीक्षण के बाद जैसे ही डायरेक्टर जनरल हेल्थ डॉ. प्रवीण सेठी बाहर निकलने लगे तो उन्होंने एक विकलांग मरीज को रोक लिया। उन्होंने मरीज से पूरी जानकारी ली और ओपीडी में मिल रही व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और कहा कि ओपीडी में कोई परेशानी तो नहीं आ रही। जिसके बाद मरीज ने बताया कि वह जिस डाक्टर से पास आया है वह एमरजेंसी मरीज को देख रहे हैं। ऐसे में डीजी हेल्थ ने तुरंत अस्पताल में मौजूदा सर्जन को बुलाया और उन्हें मरीज की जांच करने को कहा। जिसके बाद वह वापिस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें