फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कापी- किताबों को घर पहुंचाने की तैयारी, जल्द होगी लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कापी व किताबें न होने के कारण पढ़ाई करने में परेशानी झेल रहे विद्यार्थियों की समस्या जल्द ही हल हो सकती है। जिला प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों की समस्या को हल करने के लिए जल्द ही ऐसे बुक डिपो की लिस्ट जारी करेगा जोकि अधिकृत होंगे और आपके घर होम डिलिवरी पहुंचाएंगे। बस आपको आर्डर करना होगग।  बता दें कि स्कूल बंद होने के कारण अधिकतर स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है। बच्चे घरों में बैठकर पढ़ाई भी कर रहे है। लेकिन किताबें न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसी को लेकर बच्चों के अभिभावक दुकानदारों को फोन कर किताबों की मांग कर रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को अंबाला बुक सेलर एसोसिएशन की ओर से डीसी को ज्ञापन देते हुए किताबों व कॉपियों की दुकानें खोलने की मांग की। दुकानदारों की ओर से बकायदा दुकानों की लिस्ट भी दी गई। दुकानदारों ने कहा कि किताबें न होने के कारण बच्चों की भी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसमें मुख्य रूप से एनसीआरटी के छात्र हैं, जो किताबें न होने के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि स्कूल अध्यापकों की ओर से सिलेब्स करवाया जा रहा है। उन्होंने ज्ञापन में मांग है कि थी किताबों की दुकानों को खोला जाए। चाहे उसके लिए समय को निर्धारित कर लिया जाए। इसके बाद उपायुक्त ने केवल होम डिलीवरी करने की इजाजत दी है। इसके लिए जल्द ही दुकान विक्रेताओं के लिए पास बनाएं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें