फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान दुकान में कर रहे थे कटिंग, पिता-पुत्र धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लॉकडाउन के दौरान शटर बंद करके दुकान में कटिंग कर रहे पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के समय ग्राहक मौके से भाग गए। आरोपियोंं की पहचान काजीवाड़ा के ओम प्रकाश और उनके बेटे विवेक के तौर पर हुई। उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। गश्त कर रही पुलिस को पता चला कि गौरी शंकर धर्मशाला के पास एक नाई की दुकान में कटिंग की जा रही है। ग्राहक अंदर हैं और शटर बंद है। दुकान खुलवाई गई तो भीतर तीन लोग कटिंग करवा रहे थे जबकि चार बारी के इंतजार में थे। इंस्पेक्टर रामकुमार के मुताबिक हेयर ड्रेसर पिता-पुत्र पर सरकारी आदेशों की अवहेलना की कार्रवाई की गई है। --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें