फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब सोमवार से शुरू होगा पशु पकड़ो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

बराड़ा। कुछ दिन पहले बराड़ा में बेसहारा पशु के हमला करने से हुई बुजुर्ग की मौत के बाद बराड़ा नपा व प्रशासन ने एक सप्ताह में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का दावा किया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बेसहारा पशु बराड़ा में खुलेआम घूम रहे हैं। अब नपा ने एक गोहाना की कंपनी से संपर्क किया है, जो सोमवार से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू करेगी। नपा की ओर से कंपनी को प्रति पशु पकड़ने पर आठ सौ रुपये दिए जाएंगे।
एक सप्ताह पहले हुई थी बुजुर्ग की मौत
पिछले रविवार को बराड़ा के 68 वर्षीय श्रीराम को बेसहारा पशु ने सींग मार दिए थे। आसपास खड़े लोगों ने उन्हें मुश्किल से छुड़ाया लेकिन इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी। बराड़ावासियों ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इसके बाद नपा प्रशासन व प्रशासन ने एक सप्ताह में बेसहारा पशुओं को पकड़ने का दावा किया था।
विज्ञापन

एक महीना पहले भी हुई थी ऐसी दुर्घटना
करीब एक माह पहले 25 अक्टूबर को भी ऐसा ही हादसा गांव उगाला की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला चमेली देवी के साथ हुआ था। चमेली देवी अपने घर के पास किसी काम से जा रही थी। वहीं गली में बेसहारा पशु ने उन्हें सींगों पर उठाकर पटक दिया था। जिसके बाद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें छुड़ाया था लेकिन चमेली देवी की मृत्यु हो चुकी थी।
पांच साल पहले हो चुका पशु मुक्त
करीब पांच साल पहले वर्ष 2017 में भी तत्कालीन एसडीएम गिरीश कुमार के कार्यकाल में बराड़ा पशु मुक्त क्षेत्र घोषित हो चुका था। जिसके बाद फिर से बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ने लगी।
विज्ञापन

गोहाना की एक कंपनी से बात हो चुकी है। वर्क आर्डर कर दिया गया है। कंपनी को एक पशु पकड़ने के 800 से 850 रुपये तय किए गए हैं। जो सोमवार से काम शुरू कर देगी। कंपनी के कर्मचारी पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ेगी। जल्दी ही बराड़ावासियों को बेसहारा पशुओं से मुक्ति मिल जाएगी।
- मोहनलाल, सचिव, नपा बराड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें