फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब युवाओं में जांची जाएगी बीपी और शुगर की बीमारी

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय अंबाला। आर्काइव - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब 30 वर्ष से कम आयु के लोगों की भी बीपी शुगर जांच की जाएगी। इसके लिए विभाग अलग से ओपीडी शुरू करेगा। इसमें मरीजों का ब्यौरा लिया जाएगा और उनकी जीवन शैली का भी रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

अगर किसी मरीज में शुगर व बीपी के लक्षण दिखाई देते हैं तो उनका ब्यौरा बनाकर भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले विभाग द्वारा 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की ही शुगर बीपी जांच होती थी। बढ़ती बीमारियों के चलते विभाग ने अब यह अभियान शुरू किया है। दो सप्ताह में ही ओपीडी शुरू हो जाएगी।
बच्चों में भी होगी जांच
डॉ. नीलम कुश्वाह ने बताया कि बिगड़ती जीवन शैली के चलते आज कल बच्चों में भी मोटापे के लक्षण दिखाई देते हैं। इससे आगे चलकर शुगर और बीपी जैसी बीमारियों भी हो सकती है। इसलिए इस अभियान में बच्चों की भी जांच होगी। इससे में शुगर व बीपी के स्तर को जांचा जाएगा। इसके आधार पर बच्चों को जीवन शैली सुधारने का परामर्श दिया जाएगा। इससे गैर संचारी रोगियों की संख्या में कमी हो सके।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष बढ़ रहे 10 हजार मरीज
एनसीडी विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में पाया गया है कि हर साल शुगर व बीपी जैसी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अंबाला जिला में 40 हजार से अधिक बीपी व 25 हजार से अधिक मरीज शुगर के हैं। तो वहीं 12 हजार ऐसे मरीज हैं, जिनमें दोनों बीमारियां देखने को मिली है। इसके लिए विभाग लगातार जांच अभियान भी चला रहा है। जिले में पांच लाख लोग ऐसे हैं जो 30 वर्ष से अधिक आयु में आते हैं।
वर्जन
गैर संचारी रोगों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ही यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इससे मरीजों में बीमारियों का जल्द पता लगाया जा सके। इसके लिए चिकित्सकों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

-डॉ. नीलम कुश्वाह, डिप्टी सीएमओ एनसीडी विभाग अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें