फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अब मरीजों का रिकॉर्ड रखेगी आभा योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मरीजों के लिए चलाई जा रही आभा आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट योजना के तहत अंबाला में भी कार्रवाई शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल आयुष्मान योजना के तहत आने वाले 41 निजी अस्पतालों से शुरुआत करने का विचार किया है।
विज्ञापन

इसके लिए 12 अप्रैल को विभाग के अधिकारी अस्पताल संचालकों से बैठक करेंगे। इसमें योजना से संबंधित जानकारियां दी जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बाद में विभाग अन्य निजी अस्पतालों के साथ भी योजना के लिए तैयारियां शुरू करेगा। इसके साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल योजना एबीडीएम के तहत भी सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत आयुष्मान भारत सहित सभी लोगों को लाभ मिलेगा।
निजी और सरकारी अस्पताल से होगी शुरुआत
जिला अंबाला में ट्रायल के लिए आयुष्मान योजना के तहत आने वाले 41 निजी अस्पताल, जिले के नागरिक अस्पताल, पांच सीएचसी, तीन जीएच और 17 पीएचसी को जोड़ा जाएगा। इसके बाद अन्य निजी अस्पताल योजना के तहत शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये है योजना
आभा योजना के तहत जिन मरीजों का उपचार करवाने के लिए एक डिजिटल हेल्थ खाता खोला जाएगा। इसमें मरीज से संबंधित जानकारियां होंगी। इनमें मरीज की मेडिकल रिपोर्ट्स, दवाओं की पर्चियां, ब्लड ग्रुप की जानकारी, डॉक्टर की जानकारी आदि चीजें इस डिजिटल कार्ड में होगी।इससे बीमारी और उपचार से संबंधित कागजात संभालने की आवश्यकता नहीं होगी। डिजिटल कार्ड में एक नंबर जारी होता है। इसके आधार पर मरीज का उपचार किया जाता है। कोई भी व्यक्ति आभा कार्ड बनवा सकता है।
वर्जन
विभाग की ओर से आभा योजना को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। 12 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक होगी। बैठक के लिए संचालकों को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. सुखप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें