फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चेन पुलिंग में अधिसूचित अफसर बिना वारंट कर सकेंगे गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चलती ट्रेनों में बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) की बढ़ती घटनाओं और इससे ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होने पर उत्तर रेलवे मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

बड़ौदा हाउस स्थित मुख्यालय से उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (मुख्यालय) नवीन कुमार ने दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर, अंबाला और जम्मू मंडलों के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र जारी कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत टीटीई, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर और अन्य ऑनबोर्ड कर्मचारियों को एसीपी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच करनी होगी।
वहीं अधिसूचित अधिकारी निर्धारित धाराओं के तहत ऐसे लोगों को बिना वारंट गिरफ्तार कर सकते हैं। मुख्यालय के अनुसार, एसीपी की ज्यादातर घटनाएं ब्लॉक सेक्शन और छोटे स्टेशनों पर हो रही हैं। इन स्थानों पर अक्सर आरपीएफ या जीआरपी की तैनाती नहीं होती। वहीं, सुरक्षा एस्कॉर्ट के बिना चलने वाली ट्रेनों में भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। समन्वय और त्वरित कार्रवाई के अभाव में आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन

अब प्रभावित कोच में जाकर चेन खींचने वाले की पहचान करने और एसीपी का कारण जानने की जिम्मेदारी केवल आरपीएफ की नहीं होगी। ट्रेन में तैनात अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर आरपीएफ और जीआरपी को सहयोग करेंगे। पत्र में रेल अधिनियम, 1989 की धारा 179(2) का हवाला दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें