फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध दवा फैक्टरी मामले में पंजाब की एक फर्म को नोटिस, तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी से पकड़ी दवा की अवैध फैक्टरी के मामले में पुलिस की गिरफ्त से अभी भी चौथा आरोपी फरार चल रहा है। यह आरोपी संचालक को दवा बनाने वाली मशीन की डाई उपलब्ध कराता था। हालांकि टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में दबिश भी दी थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।
विज्ञापन

आखिर में पंजोखरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए परिजनों को सौंप दिया है। इसके अलावा आरोपी की तलाश जारी है। पंजोखरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रांत ने बताया कि पंजाब निवासी आरोपी को पकड़ने के लिए नोटिस जारी कर दिया है और तलाश भी जारी है। बता दें कि 14 अक्तूबर को ड्रग और पुलिस विभाग की टीम ने डिफेंस कॉलोनी सेक्टर-सी में दवा बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था।
इसमें करीब 1.10 लाख गोलियां और एक हजार टीके बरामद हुए। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हेमंत ग्रोवर की शिकायत पर कॉपी राइट सहित 11 अलग-अलग धाराओं के तहत यह कार्रवाई अमल में लाई गई। इस मामले में मुख्य आरोपी अवनीत सिंह सहित पुलिस ने दिल्ली व सोनीपत से दो ओर आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें