फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नियमों के विरुद्ध विज्ञापन लगाने पर फर्म को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। विज्ञापन स्थलों के आवंटन नियमों की अनदेखी करने पर नगर परिषद अंबाला सदर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। निर्धारित शर्तों के विपरीत विज्ञापन पट्टों के दोनों तरफ प्रचार सामग्री लगाने के मामले में नप ने संबंधित फर्म को रिमाइंडर नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर बकाया शुल्क जमा कराने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि तय समय में जवाब और शुल्क जमा न होने पर आवंटन रद्द करने के साथ-साथ फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद अंबाला सदर के सहायक नगर योजनाकार की ओर से सिटी स्थित फर्म कैलाश ग्रोवर के प्रोपराइटर/प्रबंधक को यह नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, संबंधित फर्म को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से विज्ञापन स्थलों के केवल एक तरफ ही विज्ञापन प्रदर्शित करने का आवंटन किया गया था। हालांकि, विभागीय निरीक्षण और सत्यापन के दौरान पाया गया कि फर्म द्वारा बिना किसी पूर्व मंजूरी के आवंटित स्थलों के दोनों तरफ विज्ञापन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भविष्य के टेंडरों से बाहर होने की चेतावनी
नगर परिषद के सचिव गुलशन ने बताया कि मामले को अति आवश्यक श्रेणी में रखा गया है। नोटिस प्राप्ति के सात दिनों के भीतर एजेंसी को भुगतान की रसीद के साथ लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यदि निर्धारित अवधि में अनुपालन नहीं किया जाता है या भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होती है, तो बिना किसी अन्य सूचना के आवंटन निरस्त करने, बकाया राशि की वसूली करने और भविष्य की निविदाओं व आवंटन प्रक्रिया से फर्म को ब्लैकलिस्ट या डिबार करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें