फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बर्फखाने की जमीन से बोर्ड हटाने पर नोटिस

विज्ञापन
अंबाला छावनी में बर्फखाने की जमीन से अज्ञात द्वारा हटाया गया बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। बर्फखाने की जमीन से बोर्ड हटाने के मामले में नगर परिषद ने नोटिस जारी कर दिया है। जमीन पर अपना दावा करने वाले व्यक्ति को दो दिन के अंदर अपना जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

नोटिस में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि ये जमीन राज्य सरकार की मलकियत है और अगर इस जमीन पर किसी भी प्रकार की कोई हलचल हुई तो फिर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही की जाएगी।
जल्द लगेगा बोर्ड
पांच दिन बीत जाने के बाद भी नगर परिषद ने अभी नया बोर्ड नहीं लगाया है। हालांकि इस मामले में जानकारी मिली है कि जो पहला बोर्ड तैयार किया था, उस पर लगभग ढाई हजार रुपये खर्च हुए थे। इसलिए बोर्ड के तैयार होने में कुछ समय लग रहा है। जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड पर पेंट काम लंबित है, इसलिए बोर्ड लगाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

बेशकीमती जमीन
बर्फखाने की जिस पांच एकड़ पर मलकीयत का दावा पेश किया जा रहा है वो करोड़ों रुपये की जमीन है। इस पर राज्य सरकार अपना दावा पेश कर रही है क्योंकि यह जमीन एक्साइज एरिया के अधीन है।
वर्जन
बर्फखाने से जुड़ी जमीन के लिए मालिकाना हक जताने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। नोटिस में चेतावनी दी कि जमीन पर किसी प्रकार की कोई भी छेड़छाड़ न की जाए। वहीं जो एक बोर्ड हटाया है, उसे क्यों हटाया है। इसका जवाब दो दिन के अंदर दिया जाए।
विज्ञापन

देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें