अंबाला सिटी। शहर बलदेव नगर यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता कार्यालय में बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक समस्याओं के सुनने का समय रखा गया।
अदालत में एक भी शिकायत बिजली संबंधित नहीं पहुंची। बिजली निगम अधिकारी समस्याओं के आने का इंतजार करते रहे। वहीं, हर मंगलवार को अधीक्षक अभियंता कार्यालय और वीरवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय में शिकायतें सुनी जाती हैं। संवाद