फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: उत्तर भारत का पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का अस्पताल जनता को समर्पित

विज्ञापन
होम्योपै​थिक अस्पताल के उद्घाटन के बाद जायजा लेते हुए आयुष मंत्री अनिल विज व अन्य
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल जनता को समर्पित हो गया है। स्वास्थ्य और आयुष मंत्री अनिल विज ने रामपुर गांव में 60 लाख रुपये की लागत से तैयार अस्पताल का मंगलवार उद्घाटन किया।
विज्ञापन

25 बेड के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध है। 20 बेड के साथ-साथ दो निजी कमरे, माइनर ओपीडी और एक अन्य कमरा भी शामिल है। पहले दिन ही अस्पताल में कैंप लगा और करीब 200 लोगों ने जांच कराकर निशुल्क दवाएं लीं। मंत्री विज ने आयुष विभाग से संबंधित प्रदर्शनी और ओपीडी के अलावा सुविधाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोहा लोहे को काटता है, उसी सिद्धांत को अपनाते हुए होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैकल्पिक सिस्टम को भी बढ़ावा मिले, इसके लिए आयुष मंत्रालय एवं आयुष विभाग अलग से बनाया गया। आयुष विभाग महानिदेशक डा. साकेत को आयुष विंग ने सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हर प्रकाश शर्मा, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, जिला परिषद के चेयरमेन राजेश लाडी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशिकांत शर्मा, भाजपा नेता कपिल विज और शुभम विज शामिल रहे।
विज्ञापन

65 करोड़ से अस्पताल होगा शिफ्ट

बता दें छावनी के चंदपुरा में 65 करोड़ रुपये की लागत से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद रामपुर गांव के शुरू हुए इस अस्पताल को भी वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा और पूरा अस्पताल 25 से बढ़कर 100 बेड का हो जाएगा। मंत्री विज ने बताया कि किसी भी मेडिकल कॉलेज को क्रियान्वित करने से पहले और विद्यार्थियों को एडमिशन देने से पहले अस्पताल को दो साल पहले चलना जरूरी होता हैं। वह चाहते हैं कि चंदपुरा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज बनने के पहले ही दिन दाखिला हो सके।

एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड के अलावा होगा लेबर रूम

होम्योपैथिक अस्पताल में जल्द ही एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड के अलावा लेबर रूम की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे कि आपातकालीन स्थिति में गर्भवती के प्रसव पीड़ा उठती है तो उसे तुरंत अस्पताल में लाया जा सके और उसकी डिलीवरी की जा सके। मंत्री विज ने बताया कि यह राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल हरियाणा से लगते प्रदेशों में पहला राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल हैं। जल्द ही कॉलेज में मेरिट के आधार पर तथा निर्धारित मापदंडों के तहत दाखिला भी शुरू किया जाएगा।


जल्द मिलेगी सिविल एन्क्लेव की सौगात


आयुष और गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि छावनी में घरेलू उड़ान के लिए सिविल एन्क्लवे (डोमेस्टिक एयरपोर्ट) की सौगात भी जल्द मिलेगी। रक्षा मंत्रालय से 20 एकड़ जमीन ली गई है उसके लिए 133 करोड़ रुपये की राशि जमा करवा दी गई हैं, अगले दो-तीन दिनों में इस जमीन की पोजिशन मिल जाएगी। इसके बाद यहां पर जो बिल्डिंग बनाई जाएगी उस पर 16 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। 14 सितंबर को इसके टेंडर खुलेंगे, अभी छोटा एन्क्लेव यहां पर स्थापित किया जाएगा और आगे इस एन्क्लेव का विस्तार किया जाएगा।

होम्योपैथिक अस्पताल के उद्घाटन के बाद जायजा लेते हुए आयुष मंत्री अनिल विज व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें