अंबाला छावनी बस अड्डा से वृंदावन और मथुरा के लिए रवाना होती सामान्य बस। विभाग
अंबाला। मथुरा और वृंदावन जाने वाले यात्रियों के लिए अंबाला रोडवेज ने नियमित रूप से सामान्य बस सेवा भी शुरू कर दी है। अब उन्हें केवल वातानुकूलित बस पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। छावनी बस स्टैंड से यह सामान्य बस रोजाना सुबह 5:00 बजे मथुरा और वृंदावन के लिए रवाना होगी।
यह बस अंबाला से चलकर दिल्ली वाया पलवल होते हुए दोपहर तीन बजे तक अपने गंतव्य तक पहुंच रही है। इस रूट पर सामान्य बस सेवा शुरू होने से लंबी दूरी का सफर अब यात्रियों के लिए काफी सुगम और किफायती हो गया है। इसके बाद रात करीब नौ बजे यह बस अंबाला के लिए वापसी करेगी। संवाद