फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से शुरू होगा नामांकन, 5 जून को होगा चुनाव

Thu, 18 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
22 से शुरू होगा नामांकन, 5 जून को होगा चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेंट्रल फीनिक्स क्लब के वार्षिक चुनावों के लिए 22 मई से प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। पांच जून को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 24 मई निर्धारित की गई है। क्लब में चुनावों को लेकर तैयारियां आरंभ हो गई है। इस बार चुनाव में कौन-कौन से प्रत्याशी खड़े होते हैं यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच 24 मई को होगी जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 27 मई है। इसके उपरांत 5 जून को चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम की देखरेख में चुनाव होगा। चुनाव से पहले क्लब परिसर में एजीएम क्लब के अध्यक्ष एवं अंबाला मंडल के आयुक्त श्रीकांत वाल्गद के नेतृत्व में होगी जिसमें बीते वित्त वर्ष के एकाउंटस को प्रस्तुत किया जाएगा। चुनाव में चेयरमैन के अलावा सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा छह कार्यकारी सदस्यों का चयन होगा। क्लब के 900 सदस्य चुनाव में प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। मुख्य मुकाबला चेयरमैन पद को लेकर ही होगा जिनके हाथ में क्लब की मुख्य बागडोर रहती है। गौरतलब है कि क्लब के वार्षिक चुनाव इस बार मार्च महीने में तय थे। मगर क्लब के अध्यक्ष की अनुपस्थिति में यह तीन माह देरी से हो रहे हैं।

क्लब के बार को लेकर असमंजस
फीनिक्स क्लब के बार को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर बार को गत दिनों आबकारी विभाग द्वारा बंद करवा दिया गया था। मगर क्लब में बार बंद होने की वजह से अब कम सदस्य ही आ रहे हैं। क्लब की आय का मुख्य साधन क्लब का बार था, मगर बीते करीब एक माह से बार बंद होने के कारण क्लब की आय भी प्रभावित हो रही है। अभी पैमाइश के बाद यह पाया गया है कि क्लब के बार की दूरी नेशनल हाईवे से करीब 420 मीटर दूर है। क्लब प्रबंधन इस मामले को लेकर कानूनी राय लेने के साथ-साथ आबकारी विभाग से भी संपर्क कर रहा है ताकि यहां पर बार को किसी तरह पुन: खोला जा सके। गौरतलब है कि कोर्ट ने हाइवे से 500 मीटर परिधि में आने वाले शराब ठेके व बार बंद करने के आदेश बीते माह दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें