फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहर से असपा-जजपा, नारायणगढ़ से बसपा का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला के विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को भी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें शहर विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के प्रत्याशी पारुल नागपाल ने नामांकन भरा। वह अनोखे ढंग से ई-रिक्शा के साथ नामांकन करने कार्यालय तक पहुंचे। इसके साथ ही रास्ते में जेसीबी पर सवार होकर पार्टी कार्यकर्ता पुष्प वर्ष भी करते दिखे।
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी भूपेंद्र और कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर भाजपा से नीलू गोयल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हरबिलास सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। छावनी और मुलाना विधानसभा क्षेत्र से आज किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। अंबाला शहर से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी पारुल नागपाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ गुप्ता ने बताया कि सभी प्रत्याशियों ने जहां अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष शपथ भी ली। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी को खर्चे संबधी रजिस्टर व चुनाव आयोग की हिदायतों की पालना सुनिश्चित करने बारे नियमों की प्रतियां भी दी गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किये जाने वाले हलफनामे में सभी कॉलम भरने होंगे। अगर हलफनामे में कोई कॉलम रिक्त रह जाता है तो रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशी को सभी कॉलम विधिवत भरे हुए संशोधित हलफनामा दाखिल करने के लिए नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

ऐसे नोटिस के बाद भी अगर कोई उम्मीदवार सभी पहलुओं से पूर्ण हलफनामा दाखिल करने में विफल रहता है तो जांच के समय निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र अस्वीकृत किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन के समय उम्मीदवार को सुरक्षा राशि के रूप में 10 हजार रुपये जमा करवाने होंगे।
इसके अलावा जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति से संबंधित है, उन्हें चुनावों में आधी राशि अर्थात पांच हजार रुपये सुरक्षा राशि के रूप में जमा करवानी होगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन भरने की अंतिम तिथि 12 सितंबर सायं तीन बजे तक है। प्रत्याशियों के नामांकन की जांच 13 सितंबर को होगी वहीं नामांकन वापिस लेने की तिथि 16 सितंबर है। मतदान पांच अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें