फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुआवजे का झांसा दे 17.36 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। टेलीग्राम में आईडी का लिंक भेज कई गुणा मुनाफे का झांसा देकर न्यू दयाल बाग निवासी नवीन कुमार से 17 लाख 36 हजार 669 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शातिर बदमाश ने पहले तो लक्ष्मी नाम आईडी भेजकर 10 रुपये लगाने को कहा बदले में 750 रुपये दिए।
विज्ञापन

ऐसे में आरोपी ने 50 हजार रुपये लगा दिए। जब पैसे नहीं आए तो उसे लेने के लिए लाखों रुपये फंसा दिए। आखिर में ठगी का पता लगा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने नवीन कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता न्यू दयाल बाग निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसके मोबाइल पर मैसेज आया था कि तीन से चार हजार रुपये कमा सकते हैं तो हां कर दी।
फिर आरोपी ने टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर एक लक्ष्मी आईडी का लिंक दिया था। रजिस्ट्रेशन करने के बाद पहले 700 रुपये मिले। अपनी तरफ से 10 रुपये लगाए तो 7500 रुपये मिले। इस तरह से कई गुणा मुनाफा आता रहा। झांसे में आकर 50 हजार रुपये लगाए तो पैसे नहीं आए। इस तरह से आरोपी से पुराने पैसे दिलवाने के चक्कर में ओर पैसे डलवाता रहा। टास्क तो कभी पूरी राशि कम और ज्यादा होने की बात बोलकर पैसे डलवाता रहा। इस तरह से आरोपी ने कई गुणा मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें