फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीसरे दिन भी नहीं किया किसी ने नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 15वीं विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत तीसरे दिन जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन के समय सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को नामांकन शुल्क (सिक्योरिटी राशि) के रूप में 10 हजार रुपये, अनुसूचित जाति श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार को पांच हजार रुपये नामांकन शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए जाने वाले हलफनामे में सभी कॉलम भरने होंगे। उन्होंने बताया कि एईओ, अकाउंटिग टीम, वीएस और वीवी टीमें फील्ड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखते हुए अपना कार्य कर रही हैं। एमसीएमसी की ओर से भी नकली और पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 12 सितंबर दोपहर 3 बजे तक है। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी जबकि 16 सितंबर सोमवार को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकेंगे।
इसी दिन बाद दोपहर चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की सूची चुनाव चिह्न सहित जारी कर दी जाएगी। पांच अक्टूबर दिन शनिवार को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होंगे तथा 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें