संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शहर के धूलकोट स्थित नागा बाबा की दरगाह पर परिवार के साथ माथा टेकने गए युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने चाची की शिकायत पर भतीजे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर के कबीर नगर सीमा ने बताया कि 11 फरवरी को उसके भतीजे और भतीजी धूलकोट स्थित नागा बाबा पीर की दरगाह पर माथा टेकने के लिए आए थे। शाम करीब चार बजे वह अपने बच्चों, भतीजा व भतीजी को लेकर नागा बाबा की दरगाह पर माथा टेकने के लिए पहुंची।
वह सभी महिला वाली लाइन में खड़े हो गए और उसका भतीजा सूरज (23) पुरुषों की लाइन में खड़ा हो गया। वह सभी अपनी चेकिंग करवाकर गेट के अंदर जाकर खड़े हो गए। लेकिन भतीजा सूरज गेट से अंदर नही आया। काफी देर तक वह इंतजार करते रहे। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।