फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटी में लगी आग के चलते एक सप्ताह नहीं होंगे आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में की ओटी में शनिवार-रविवार सुबह करीब डेढ़ बजे लगी आग के चलते यहां आपरेशन के लिए आने वाले मरीजों पर आफत आन पड़ी है। जब तक ओटी ठीक नहीं होगी तब तक यहां मरीजों के आपरेशन नहीं होंगे। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को छावनी नागरिक अस्पताल में ही रेफर किया जाएगा। बता दें कि सोमवार को जनरल सर्जरी विभाग में चार मरीजों के आपरेशन होने थे जोकि अब टल गए हैं। इन चारों को पत्थरी की समस्या है। मंगलवार-वीरवार को हड्डी के आपरेशन किए जाते हैं मंगलवार को अवकाश और वीरवार को ओटी ठीक नहीं होने के कारण नहीं हो सकेंगे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को आपरेशन के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में ही रेफर किया जाएगा। इसके अलावा परिवार नियोजन के तहत होने वाले आपरेशन भी अब यहां तब तक नहीं हो सकेंगे जब तक ओटी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं करवा दी जाएगी। इसमें एक सप्ताह तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

पीएमओ ने टीम के साथ किया निरीक्षण
सोमवार को पीएमओ संजीव ग्रोवर अपनी टीम के साथ ओटी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आरएमओ राजेश गोयल व हड्डी रोग विशेष डॉ. वीके बंसल भी मौजूद रहे। इस दौरान टीम ने इनवर्टर को आपरेशन थियेटर के बाहर लगाने का निर्णय लिया। वहीं मौके पर रखे पैनल को आपरेशन थियेटर के बाहर फिट करने की बात कही। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं वहां लगी तारों को देखकर पीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तारों में कभी जोड़ नहीं होना चाहिए। इसीलिए नए सिरे से तैयार होने वाले आपरेशन थियेटर में अच्छा और उच्च क्वालिटी का सामान लगाने के आदेश दिए।
दूषित हो चुकी है ओटी
आगजनी के कारण जिला नागरिक अस्पताल की ओटी दूषित हो चुकी है। ऐसे में बिना व्यवस्था किए यहां पर आपरेशन नहीं किए जा सकते। ऐसा करने से मरीज को इंफेक्शन हो सकते हैं। आगजनी के कारण ओटी के सभी शीशे भी काले हो चुके हैं। ऐसे में पूरी ओटी को फिर से जीवाणु मुक्त करने और व्यवस्था बनाने में समय लगना तय है।
विज्ञापन

आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को छावनी रेफर किया जाएगा। जल्द से जल्द ओटी को दुरुस्त करने के आदेश दे दिए गए हैं ताकि मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। करीब 5 दिन व्यवस्था में लग सकते हैं
विज्ञापन

-डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें