अंबाला। जिला के लिए मंगलवार को भी एक बार फिर राहत भरी खबर आई। मंगलवार को कोई भी नया केस कोरोना का नहीं मिला। यदि यही रफ्तार रही तो सावन से पहले ही जिला कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। मंगलवार को चार मरीज कोरोना से मुक्त हो गए। जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी आंकड़ा बढ़कर 98.29 फीसदी पर पहुंच चुका है।
जिले में अब तक 29572 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। इस समय जिले में महज 6 मरीज ही एक्टिव हैं। दूसरी तरफ जिले में कोरोना से बचाव के तहत पहली डोज के तहत 5 लाख 32 हजार 144 लोगों को जबकि दूसरी डोज 2 लाख 11 हजार 625 लोगों को लग चुकी है।