रोटी तोड़कर डालता संस्था का सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
अम्बाला। आज सुबह शहर के रेलवे रोड पर भूख नजारा देखने को मिला। दरअसल समाजसेवी संस्थाओं द्वारा लगाए गए लंगर में एक गरीब बूढ़ा व्यक्ति आया। जिसके दोनों हाथ ही नहीं थे । इस पर दानी सज्जनों को उक्त व्यक्ति द्वारा यह शब्द कहे गए कि बेटा बस रोटी तोड़कर मेरी थाली में डाल दो खा मैं अपने आप लूंगा। जैसे ही बूढ़े आदमी ने ये शब्द कहे सुनने वालों की आंखे भर आई। इसके बाद एक युवक ने रोटी के टुकड़े किये और बुजुर्ग की थाली में डाले। तब जाकर उसने खाना खाया।