फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गुरूद्वारा पंजोखरा साहिब की ओर से भी शुरू की लंगर सेवा

विज्ञापन
जरूरतमंद लोगों को लंगर बांटेते सेवादर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अंबाला। गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब की ओर से भी अब गरीब व जरुरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध करवाने की पहल की है। इस सिलसिले में बुधवार को गुरूद्वारा साहिब की एक टीम की ओर से टुंडला में गरीब परिवारों को रेहड़ी के जरिए भोजन उपलब्ध करवाया। यहां कई दिन से कुछ परिवार लॉकडाउन के कारण भुखमरी का सामना कर रहे थे। मगर गुरुद्वारा साहिब की टीम को मामले की भनक लगते ही तुरंत इन परिवारों को भोजन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। मैनेजर सुखदेव सिंह ने बताया कि इस नेक काम में गुरुद्वारा साहिब से जुड़े कई सेवादार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन तक ऐसे ही गरीब व जरुरतमंद परिवारों को गुरूद्वारा साहिब की ओर से भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। मौके पर जत्थेदार मनजिंद्र सिंह, बहादुर सिंह शंटी, मनमोहन सिंह, अश्वनी सिंह, सुखविंद्र सिंह, परविंद्र सिंह, गुरदेवक सिंह, मनजीत सिंह समेत कई युवाओं ने बुधवार को टुंडला समेत कई बस्तियों में गरीब व जरुरतमंद लोगों को खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें