फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पैंट्री कर्मचारियों की शिकायत पर दर्ज नहीं हुई प्राथमिकी

Thu, 04 Dec 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जननायक एक्सप्रेस में पैंट्री कर्मचारियों पर हुए हमले को पांच दिन बीत चुके हैं, मगर अब तक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि इसके लिए वो मंडल रेल प्रबंधक से भी मिलकर मदद मांगेंगे ताकि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही हो सके। घायल पैंट्री कर्मचारी के परिजन सन्नी ने बताया कि जीआरपी को शिकायत भी दे दी गई है, बावजूद इसके अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। जीआरपी थाने के प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने प्राथमिक जांच के तहत प्लेटफाॅर्म दो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है, लेकिन इससे कोई खास मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन

घटना 29 नवंबर की रात की है। जब ट्रेन नंबर 15212 अमृतसर से दरभंगा जा रही थी तो ट्रेन में तैनात पैंट्री कर्मचारी बंटी और राजन पर हमला हो गया। घायल व्यक्तियों ने निहंगों पर हमले के आरोप लगाए थे। यह घटना अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ट्रेन के निकलते ही आउटर यार्ड में हुई थी। ट्रेन की चैन खींचने के बाद हमलावर भाग गए थे, वहीं दोनों घायल कर्मचारियों को आरपीएफ ने गंभीर हालत में छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था और यहां से उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया गया था। उनके शरीर पर कई जगह घाव हैं, वहीं सिर और हाथों पर टांके भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें