फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: नो ड्यूज नहीं बनेगी आफत, जांच सकेंगे किस अधिकारी के पास अटकी है फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नो ड्यूज आमजन के लिए आफत नहीं बनेगी। अब लोग जान सकेंगे कि उनकी फाइल किस अधिकारी के पास और कितने समय से है। अगर ज्यादा समय तक व्यक्ति की फाइल एक ही अधिकारी व कर्मचारी के पास रहती है तो इस संबंध में वह बड़े अधिकारियों को सूचित कर सकता है। ऐसे में उनकी फाइल तेजी के साथ और समय अनुसार आगे बढ़ेगी। पिछले कई दिनों से एनडीसी पोर्टल ठप पड़ा है। जिसे अपडेट करने का काम किया जा रहा है। पोर्टल के शुरू होने के साथ ही लोगों को यह सुविधा मिलनी शुरु हो जाएगी। साथ ही फाइल कब और कहां पहुंची है इसका व्यक्ति के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर समय-समय पर मैसेज भेजा जाएगा। यह सभी कार्य तेजी के साथ हो सकें इस संबंध में क्लर्कों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियों को दूर करवाने से लेकर एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) लेने के लिए लोगों को चक्कर काटने पड़ते थे। लोगों को फाइल पर काम चलने की बात कहकर फाइल को लटका दिया जाता था। वहीं व्यक्ति को यह भी पता नहीं चल पाता था कि उसकी फाइल किस अधिकारी व कर्मचारी के पास है। कई माह बीत जाने के बाद भी उन्हें नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें