- तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सुभाष नगर के निकट बैडमिंटन हॉल में शनिवार को तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले हुए। अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के राउंड मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।
अंडर-11 बालक वर्ग के राउंड ऑफ 16 में नित्यम ने रिधन चंडोक को 15-6, 15-2 से एकतरफा मुकाबले में हराया। इसके अलावा क्रिदय देवान, अमय गर्ग, धीरजवीर, यश किलेदार, मनकीरत सिंह, ध्रुव और रणवीर बंडेल ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-13 बालिका वर्ग में सेजल और आन्या प्रथम
अंडर-13 बालिका वर्ग के राउंड ऑफ 16 मुकाबलों में सेजल यादव ने प्रियंशी को 15-2, 15-2 से करारी शिकस्त दी। फ्रांसेस्का ने इशानी को 15-6, 15-7, आन्या ने कृति को 15-4, 15-3, उदिति ने असप्रीत कौर को 15-7, 15-7 और मायरा शोरान ने माही को 15-1, 15-4 से हराया। शनाया भी हेजल को हराकर अगले दौर में पहुंचीं, जबकि अनाया चौधरी को वॉकओवर से जीत मिली। बालिका वर्ग में रुहिका ने नायरा को 15-10, 15-8 और खुसमीत ने वर्णिका को 15-4, 15-1 से पराजित किया। वहीं, पीहू ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में आयाना को 15-6, 11-15, 15-5 से शिकस्त दी। रहमत और रिशिका सिंह ने भी जीत दर्ज की, जबकि रुही सैनी को वॉकओवर मिला।
अंडर-15 में तनिष्क व लक्सित ने जीते मुकाबले
अंडर-15 बालक वर्ग के राउंड ऑफ 32 में तनिष्क शर्मा ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शिवम ठाकुर को 9-15, 15-10, 15-13 से हराया। वहीं लक्षित भगत ने विवान ननानी को 15-9, 12-15, 15-7 से मात दी। रुबल नैन, रणवीर शर्मा, आरव गोयल, शौर्य, अक्ष, कुश, आरित शर्मा, निखिल, धनंजय कपूर, जसमनजोत, अर्चित राय, सिद्धार्थ और हारिश धूपर ने भी अपने मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बनाई। बालिका वर्ग के राउंड ऑफ 16 में तकदीर ने बेहद कड़े मुकाबले में नेहाल बिष्ट को 8-15, 15-12, 18-16 से हराकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। अनन्या ने रिषिका धीमान को 15-1, 15-3, नंदिनी ने खनक को 15-5, 15-1, पावनी ने विधि को 15-2, 15-4 और वेदिका ने अलायना को 15-7, 15-7 से हराया। प्रतिष्ठा, आरना और मेतांशी सैनी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
अंबाला छावनी के बैडमिंटन हाल में अंबाला ओपन जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में मैच का शुभारंभ करवाते