फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नितिका लाम्बा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में झटका कांस्य पदक

विज्ञापन
अंबाला की बॉक्सर नितिका खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में झटका कांस्य पदक दिखाती हुई: स्वयं
विज्ञापन
- 48 किग्रा भार वर्ग में पाई उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग सेंटर की खिलाड़ी नितिका लाम्बा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। नितिका ने यह पदक 48 किग्रा भार वर्ग में झटका। यह प्रतियोगिता 30 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक भरतपुर (राजस्थान) में आयोजित हुई थी। नितिका लाम्बा का यह पदक अंबाला के लिए खेलाे इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला पदक है।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी राम स्वरूप सहित अन्य कोच ने नितिका लाम्बा व कोच संजय कुमार को बधाई दी। कोच संजय कुमार ने बताया कि नितिका लंबे समय से अंबाला कैंट में चल रहे बॉक्सिंग सेंटर में उनसे प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले स्टेट व नेशनल स्तर पर अंबाला व प्रदेशभर का नाम रोशन कर चुकी हैं। नितिका अंबाला कैंट के बीसी बाजार की निवासी हैं। इनके पिता कर्मवीर सिंह कैंटोनमेंट बोर्ड में चालक हैं। यह तीन बहनें हैं जिनमें से नितिका सबसे बड़ी हैं तो दूसरी बहन कल्पना चावला अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी हैं। अंबाला लौटने पर नितिका का स्टेडियम में भव्य स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें