फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव से पहले निकाली निशान यात्रा

Mon, 24 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के बीसी बाजार स्थित गोरी शंकर शनि देव मंदिर में बाबा श्याम के स्थापना के उपलक्ष्य में द्वितीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव एवं अमृतमय भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर रविवार को मंदिर से निशान एवं शोभायात्रा निकाली गई। पंडित हिमांशु बमोंला ने बताया कि यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर बीसी बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर में ही समाप्त हुई। सोमवार को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव एवं अमृतमय भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा और अलौकिक शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही बाबा को 56 भोग लगाए जाएंगे, इत्र की वर्षा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के त्रिलोकपुर निवासी भजन गायक सुमित सरगम अपनी सुरीली आवाज से बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे, वहीं अंबाला से भजन गायक मीत लाडला और अंबाला छावनी से भजन गायक जगत प्रकाश भी बाबा के भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें