छावनी की बीसी बाजार में श्री खाटू श्याम जी व मां बगलामुखी स्थापना दिवस पर निशान यात्रा निकालते
श्री खाटू श्याम व मां बगलामुखी के स्थापना दिवस पर आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के बीसी बाजार में श्री खाटू श्याम व मां बगलामुखी स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। पंडित संजीव बेंजबाल ने बताया कि पहले दिन रविवार शाम को निशान व शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बीसी बाजार के मंदिर से शुरू हुई। इसमें श्रद्धालु बाबा श्याम के निशान उठाकर जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए चले।
शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बीसी बाजार में जगह-जगह भक्तों ने स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा वापस मंदिर में ही समाप्त हुई। देर शाम भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार शाम चार बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायकों द्वारा बाबा श्याम और मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद रात्रि नौ बजे विशेष पूजा और स्थापना दिवस का मुख्य उत्सव मनाया जाएगा।
छावनी की बीसी बाजार में श्री खाटू श्याम जी व मां बगलामुखी स्थापना दिवस पर निशान यात्रा निकालते