फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठियों के सबसे बड़े हिमायती ममता, राहुल और तेजस्वी : विज

विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को विपक्ष पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जैसे कई नेता घुसपैठियों के सबसे बड़े नेता बन चुके हैं। ये लोग घुसपैठियों की पैरवी करते हैं, उनके राशन कार्ड और वोट बनवाना चाहते हैं, जो न केवल देशहित में नहीं बल्कि पूरी तरह देशविरोधी गतिविधि है। कांग्रेस की दिल्ली बैठक में राहुल गांधी द्वारा एसआईआर आदि मुद्दों को उठाने के बावजूद चुनावी हार पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा, बच्चा यदि परीक्षा में फेल होकर आता है तो अपनी कमजोरी नहीं मानता, कभी कहता है, कुर्सी टूट गई, स्याही गिर गई, कलम टूट गई, राहुल गांधी भी ऐसे ही बहाने बनाते रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें