फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में निर्माण ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एसडी कॉलेज के खिलाड़ी निर्माण ने खेल में संस्थान और क्षेत्र का नाम चमकाया है। उन्होंने भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (जूनियर पुरुष) टीम इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया है। निर्माण ने इससे पहले भी कई बार निशानेबाजी का दम दिखाया है। उन्होंने 66 वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा 67वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा, वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी राइफल शूटिंग चैंपियनशिप और जयपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी कर चुके हैं।
विज्ञापन


निर्माण की इस गौरवमयी उपलब्धि पर कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने उन्हें बधाई दी और उनके पिता को सम्मानित किया। प्राचार्या ने कहा कि निर्माण की मेहनत और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. नितिन सहगल और सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रशिक्षण की बदौलत ही खिलाड़ी राष्ट्रीय पटल पर चमक रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. दिव्या जैन सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें