फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में नौ लोग जख्मी, तीन गंभीर

Sun, 07 Jun 2015 01:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में नौ लोग जख्मी हो गए, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शहजादपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर शहजादपुर-साहा मार्ग पर स्थित गांव रजपुरा के पास  कैंटर व आटो की आपसी टक्कर में ऑटो सवार चालक समेत सात लोग घायल हो गए, घायलों को  प्राथमिक उपचार के लिए शहजादपुर के सरकारी अस्पताल  लाया गया,  जहां से दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर व चार को अंबाला कैंट के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

 जांच अधिकारी टहैल सिंह ने बताया गांव रजपुरा के पास कलाल माजरी से साहा की और जा रहे आटो में सवार जैसे ही वह रजपूरा गांव के पास पहुंचे और सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें आटो चालक बंटी व उसके सवार सवारिया गौरव, नवनीत, संजीव कुमार, नितेश, इकवालुद्दीन बुरी तरह घायल हो गए, घायलों में से बंटी व गौरव को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहजादपुर के पुरान बस अड्डा के पास एक व्यक्ति  अज्ञात कार की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया जिसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

उधर, कैंट के मोहड़ा पुल के पास  बाइक सवार दो लोगों को कार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार महेंद्र सिंह और दिनेश दोनों अंबाला शहर की ओर बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों मोहड़ा ओवरब्रिज पर चढ़े, तो अचानक एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

 दोनों को सिविल अस्पताल कैंट लाया गया, जहां से गंभीर घायल दिनेश को पीजीआई रेफर कर दिया। सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें