फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नौ अवैध कॉलोनियां होंगी वैध, नप ने रिकाॅर्ड दुरुस्त कर मुख्यालय भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद ने 44 अवैध कॉलोनियों में नौ कॉलोनियों को वैध करने का खाका तैयार कर लिया है। अब इसे मान्यता के लिए बुधवार को मुख्यालय के पास भेज दिया है, ताकि इन कॉलोनियों पर वैध का ठप्पा लगते ही आगामी कार्रवाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन

नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि कॉलोनी को वैध करने से पहले सरकार की तरफ से कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। इनमें कॉलोनाइजर को सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइन, सीवेज, ड्रेनेज सिस्टम सहित सुरक्षा के इंतजाम करने होते हैं। इन सभी की पूर्ति होने के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर जाकर कॉलोनियों के हालात देखती है और लोगों से भी पूछताछ करती है। इसके बाद अवैध से वैध का प्रस्ताव तैयार करके सरकार के पास भेजा जाता है।
इन्हें मिलेगी मान्यता
नगर परिषद अंबाला छावनी सदर की तरफ से भेजे गई रिपोर्ट के मुताबिक बब्याल क्षेत्र की निर्मल कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, सतनाम कॉलोनी शामिल है। इसी प्रकार करधान नग्गल क्षेत्र का गणेश विहार, मछौंडा की न्यू चंद्रपुरी कॉलोनी, कलरहेड़ी टूंडला की महावीर कॉलोनी, मछौंडा नन्हेड़ा की चंद्रपुरी कॉलोनी, करधान शाहपुर घसीटपुर और नन्हेड़ा की सोनिया कॉलोनी एवं नग्ग्ल क्षेत्र की शक्ति नगर एक्सटेंशन शामिल हैं।
विज्ञापन


44 में नौ कॉलोनियों को वैध करने के लिए प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया है। जैसे ही मान्यता के आदेश प्राप्त होंगे, लोगों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी, ताकि उन्हें भी अन्य कॉलोनियों की तरह मूलभूत सुविधाएं मिलती रहें।
विज्ञापन

-जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें