फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लेटफाॅर्म दो और तीन पर होगा स्टेशन पर आने वाली नौ आस्था ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कटरा, जम्मूतवी, पठानकोट, अंब अंदौरा, ऊना हिमाचल, अमृतसर से अयोध्या की तरफ जाने वाली ट्रेनों का ठहराव अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म 2/3 पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर एक या दो ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म एक पर भी ठहराया जा सकता है। वापसी में इन ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 6/7 से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उक्त जानकारी अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने नौ आस्था ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन आस्था ट्रेनों के संचालन को लेकर समय सारिणी व तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसलिए जिस भी मंडल से यह आस्था ट्रेनें गुजरेंगी, उन स्टेशनाें पर ठहराव व अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।
जब भी आस्था ट्रेन कैंट स्टेशन पर आएगी तो इसमें पानी, बिजली व साफ-सफाई आदि के लिए विशेष टीमें तैनात रहेंगी जो ट्रेन को साफ व स्वच्छ रखने में सहयोग करेंगी। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वो ट्रेन के संचालन के समय प्लेटफाॅर्म पर मौजूद रहें, ताकि कोई दिक्कत न रहे। सुरक्षा को लेकर भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का होगा संचालन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से नौ जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होगा। इसमें ट्रेन नंबर 04606 कटरा-अयोध्या-कटरा का संचालन 30 जनवरी को कटरा से और एक फरवरी को अयोध्या से होगा। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04608 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन से दो फरवरी को और चार फरवरी को अयोध्या से, 04610 जम्मूतवी से छह फरवरी को और आठ फरवरी को अयोध्या से, 04644 पठानकोट से नौ फरवरी को और 11 फरवरी को अयोध्या से, 04526 अंब अंदौरा से 29 जनवरी को और 31 जनवरी को अयोध्या से, 04534 ऊना हिमाचल से पांच फरवरी को और सात फरवरी को अयोध्या से, 04696 कटरा से सात फरवरी को और नौ फरवरी को अयोध्या से, 04650 अमृतसर से सात फरवरी को और नौ फरवरी को अयोध्या से और ट्रेन नंबर 04318 अंब अंदौरा से सात फरवरी को व नौ फरवरी को अयोध्या से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें