फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दयालबाग कॉलोनी में नीलगाय को किया रेस्क्यू

विज्ञापन
दयालबाग से नीलगाय को पकड़ते वंदे मातरम दल के सदस्य। संस्था - फोटो : punch news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दयालबाग कॉलोनी क्षेत्र में कुत्तों के झुंड से परेशान एक नीलगाय आबादी वाले इलाके में घुस आई। नीलगाय लगातार गलियों और बाजार भटक रही थी और कुत्तों का झुंड उसके पीछे लगा था। स्थानीय लोगों की ओर से तत्काल इस घटना की सूचना वाइल्डलाइफ विभाग एवं वंदे मातरम दल की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग और वंदे मातरम दल की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वंदे मातरम दल संस्थापक भरत सिंह ने बताया कि 3 घंटे तक चले इस संयुक्त रेस्क्यू अभियान में टीम ने नीलगाय को सुरक्षित काबू कर जंगल की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें