फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वातानुकूलित होगी नाइट फूड स्ट्रीट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मैदान के नजदीक निर्माणाधीन नाइट फूड स्ट्रीट वातानुकूलित होगी। इसके अलावा यहां गंदगी की समस्या के समाधान के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। इसके अलावा झूले व ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण भी किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से तैयार की गई योजना को प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। निकाय विभाग के मुख्यालय ने लगभग 4.25 करोड़ से होने वाले बदलाव के लिए तकनीकी स्वीकृत भी प्रदान कर दी है ताकि निविदा से जुड़ी आगामी कार्यवाही शुरु हो सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद ने निविदा के लिए पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने की तैयारी शुरु कर दी है ताकि निविदा से जुड़ी जानकारी व नियमों की जानकारी ठेकेदारों को मिल सके। नगर परिषद के इंजीनियर हरीश शर्मा ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट में कई प्रकार की सुविधाएं लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इसके अलावा वाहन पार्किंग के लिए भी कार्य शुरु किया गया है ताकि हाईव पर खड़े वाहन लोगों की परेशानी नहीं बन सकें।
एक करोड़ से बनी 60 दुकानें
गांधी मैदान के एक तरफ नाइट स्ट्रीट फूड के तहत 60 दुकानों का निर्माण किया गया है। इस पर लगभग एक करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। दुकानों को इस तरह से तैयार किया गया है ताकि लोग दुकानों के सामने ही बैठकर स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका उठा सकें। व्यंजन तैयार करने के लिए भी दुकानों में जगह का निर्धारण किया गया है ताकि धुएं आदि की समस्या न हो। इसके अलावा बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं के लिए शौचालय आदि की व्यवस्था की भी की गई है। इसके अलावा नाइट फूड स्ट्रीट में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में अपराधी को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

-
नाइट स्ट्रीट में कई अहम बदलाव किए जाने हैं। इसलिए प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेजा था। इसकी तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निकाय विभाग के पोर्टल पर निविदा अपलोड कर दी जाएगी ताकि दस्तावेज प्राप्त होते ही ठेकेदारों द्वारा दिए गए रेटों का आंकलन किया जा सके।
विज्ञापन

मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें