फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक के पीछे कैंटर लगाकर 18 बैटरी चुराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। चोरों ने क्षेत्र के लंडा गांव में ईस्ट मेन गोदाम के बाहर 225 बैटरी से भरे ट्रक से 18 बैटरी चोरी कर लीं। साहा थाना पुलिस ने चालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तिसम्बली गांव निवासी जसबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 12 टायर का ट्रक है। दो जुलाई की शाम को वह डेरा बस्सी से 225 बैटरी लोड करके लंडा गांव स्थित गोदाम में पहुंच गया था, जहां पर गोदामों में सिक्योरिटी गार्ड ने गाड़ी को अंदर जाने की पासिंग नहीं दी। गाड़ी को गोदाम के बाहर ही खड़ा करके खाना खाने के बाद वह सो गया था। इस दौरान कुछ चोरों ने उसकी गाड़ी के पीछे कैंटर का डाला लगाकर 18 बैटरी चोरी कर लीं। जैसे ही वह रात को उठा तो देखा कि बैटरी गायब थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें