फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण

Thu, 14 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
अतिक्रमण्‍ा तोड़ती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार को कैंट के चौड़ा बाजार से नगर निगम की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाया। निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शुरू किए अपने अभियान के दूसरे दिन भी चौड़ा बाजार से की दुकानों अतिक्रमण हटाया। इस दौरान निगम ने काफी पुराना प्याऊ, जो अब बंद है, को भी तोड़ दिया। ज्वाइंट कमिश्नर गगनदीप सिंह ने बताया इन दुकानदारों को निगम द्वारा पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे, लेकिन दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाए। इसके चलते आज नगर निगम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम की हाईकोर्ट में पेशी है, जिसमें यह सारी रिपोर्ट दी जाएगी। 
विज्ञापन

उधर, चौड़ा बाजार के दुकानदारों ने नगर निगम के मनोनीत पार्षद सतपाल ढल की अगुवाई में ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात की। अधिकारी न साफ कहा कि किसी भी तरह से अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। जहां पर भी अतिक्रमण है, उसे निगम द्वारा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें