फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 300 मीटर की दौड़ में निधि तो 400 में निकिता रहीं अव्वल

Wed, 07 Jan 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करतीं थाना प्रभारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय शहरी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान 300 मीटर रेस में बीसी बाजार की निधि प्रथम जबकि रतनगढ़ की निकिता दूसरे और दुर्गानगर की सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर रेस में निकिता (रतनगढ़) ने पहला स्थान, सीमा (दुर्गानगर) दूसरा और कुलदीप कौर (बोह) तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

साइकिल रेस में लक्ष्मी (तोपखाना) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर रेस में नीलिमा (नसीरपुर) अव्वल रहीं। डिस्कस थ्रो में दुर्गानगर की राजबीर कौर ने पहला, सुखजीत ने दूसरा और कुलदीप कौर ने तीसरा स्थान पाया। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नन्हेडा की रिपुला विजेता बनीं। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें