फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शाहाबाद के गन हाउस पर एनआईए का छापा

Fri, 05 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। एनआईए की टीम ने वीरवार को अल सुबह करीब सवा पांच बजे एक गन हाउस पर छापा मारा और जांच की। कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। शाम करीब साढ़े पांच बजे जांच पूरी हुई तो टीम स्थानीय थाने में पहुंची। इस दौरान ये चर्चा रही कि टीम ने जांच के दौरान करीब 25 साल से स्थित गन हाउस पर बिना रिकॉर्ड के कारतूस व कुछ असला मिला है, जिसके बाद संचालक को हिरासत में भी लिया। इस बात का भी पता चला है कि पटना में किसी गाड़ी में कारतूस मिलने पर मामले की जांच करते हुए ही टीम शाहाबाद पहुंची है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी पुष्टि करने को तैयार नहीं है लेकिन टीम की कार्रवाई से गन संचालकों में खलबली मची रही। स्थानीय पुलिस अधिकारी भी इस संबंध में कुछ बताने से बचते रहे। डीएसपी रामकुमार ने कहा कि उन्हें एनआईए की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें